भिवानी में दर्दनाक हादसे मे दो चचेरे भाइयों की मौत, पत्नी के लिए बर्थडे केक ला रहा था एक युवक, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Edited By Harman, Updated: 03 Jul, 2026 09:17 AM

two cousins  died in a tragic accident in bhiwani

हरियाणा के भिवानी जिले से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां कार-बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से एक युवक की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। वह गुरुवार देर शाम अपनी पत्नी के जन्मदिन के लिए केक...

भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां कार-बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से एक युवक की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। वह गुरुवार देर शाम अपनी पत्नी के जन्मदिन के लिए केक खरीदने अपने चचेरे भाई के साथ गया था। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान भिवानी के लेघान गांव के रहने वाले 22 साल के विकास और 20 साल के आशीष के रूप में हुई है। आशीष की पत्नी का जन्मदिन था और वह अपने चचेरे भाई के साथ केक लेकर आ रहा था। वे गुरुवार को लेघान हेतवान गांव से जुई शहर में केक खरीदने गए थे और लौट रहे थे।  इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों को गंभीर चोटें आई। हादसे में लगी चोटों के कारण एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल में लाते समय दम तोड़ दिया। 

परिजनों ने बताया कि आशीष इकलौता बेटा था। आशीष की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। वहीं घटना की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में मातम पसर गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!