नारनौल NH-148B पर भयानक हादसा, 30 वर्षीय बाइक सवार को ट्राले ने मारी टक्कर; सिर में चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम

Edited By Harman, Updated: 01 Oct, 2026 02:35 PM

mahendragarh narnaul nh 148b road accident bike rider died

हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां नारनौल में नेशनल हाईवे 148बी पर 30 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां नारनौल में नेशनल हाईवे 148बी पर 30 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गांव खानपुर के पास जलेबी चौक के पास हुआ है। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार के रुप में हुई है। कुलदीप बाइक से अपनी ससुराल गांव अमरपुरा जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्राले ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!