Edited By Harman, Updated: 02 Jul, 2026 12:40 PM

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से नारनौल के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नारनौल के कुलताजपुर गांव में पंचायत की जमीन से कब्जा हटाने पहुंचे सरपंच के साथ मारपीट की गई।
नारनौल : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से नारनौल के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नारनौल के कुलताजपुर गांव में पंचायत की जमीन से कब्जा हटाने पहुंचे सरपंच के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
पीड़ित सरपंच ने बताया कि खसरा नंबर 171/9 स्थित पंचायत भूमि से प्रशासन ने नवंबर 2025 में अवैध कब्जा हटवाया था। हालांकि, कुछ समय बाद गांव के कुछ लोगों ने दोबारा वहां पर कब्जा कर लिया। सरपंच ने बताया कि मंगलवार को वह पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान मनजीत, भोलूराम, शारदा और अमर सिंह नामक लोग मौके पर पहुंच कर गाली-गलौज की गई और फिर सरपंच के साथ मारपीट की गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सरपंच के भाई पर भी ईंट से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित सरपंच का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुख्य आरोपियों पर अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। वहीं सदर थाना प्रभारी धर्मवीर धनखड़ का कहना है कि यह एक मामूली विवाद का मामला था, नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।