खाट पर लाचार पिता और इंसाफ मांगती दो बेटियां,मंत्री अनिल विज के दरबार पहुंचीं... पर हाथ लगी निराशा

Edited By Isha, Updated: 27 Jun, 2026 01:40 PM

two sisters brought their father on a cot to lodge a complaint with vij

ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज को शिकायत देने के लिए दो बहनें अपने पिता को खाट पर लेकर महाराजा अग्रसेन कॉलेज में पहुंची। परंतु स्वास्थ्य कारणों के चलते मंत्री बैठक में नहीं पहुंच पाए। इसलिए पुलिस

यमुनानगर: ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज को शिकायत देने के लिए दो बहनें अपने पिता को खाट पर लेकर महाराजा अग्रसेन कॉलेज में पहुंची। परंतु स्वास्थ्य कारणों के चलते मंत्री बैठक में नहीं पहुंच पाए। इसलिए पुलिस को ही शिकायत देकर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

मानकपुर गांव की दोनों बहनों ने मंत्री के नाम लिखी शिकायत में बताया ) कि उनके पिता महबूब पर 25 अप्रैल को सात लोगों ने गंडासियों, तलवारों और लोहे की रॉड़ से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। गंभीर चोट के कारण उन्हें 18 दिन पीजीआई में भर्ती रहना पड़ा।

दोनों टांगे टूट चुकी हैं, जिनमें लोहे की रॉड डालनी पड़ी। अब वह चल फिर भी नहीं सकते। बच्चों के बीच हुए विवाद के चलते यह हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि घटना को करीब तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है। उसकेअनुसार चार आरोपी अब भी फरार हैं और खुलेआम घूमते हुए उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं।


इसी शिकायत को लेकर वह मंत्री अनिल विज के समक्ष न्याय की गुहार लगाने पहुंचीं थी, लेकिन मंत्री के नहीं आने से उन्होंने अपनी शिकायत पुलिस के अन्य अधिकारियों को दी। महबूब का कहना है कि वे लगातार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उनका आरोप है कि फरार आरोपियों के कारण परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!