हरियाणा के इस जिले में फैली खतरनाक बीमारी, मिले संदिग्ध केस

Edited By Isha, Updated: 06 Nov, 2025 04:07 PM

dangerous disease spreads in this district of haryana

सर्दियां शुरू होते ही लंपी का खतरा बढ़ गया है। जानकारों के मुताबिक हरियाणा के हिसार में लंपी के कुछ संदिग्ध केस मिलने की खबर है. जिसके बाद जिले का पशुपालन विभाग सक्रििय हो गया है। वहीं पशुपालकों

डेस्क: सर्दियां शुरू होते ही लंपी का खतरा बढ़ गया है। जानकारों के मुताबिक हरियाणा के हिसार में लंपी के कुछ संदिग्ध केस मिलने की खबर है. जिसके बाद जिले का पशुपालन विभाग सक्रििय हो गया है। वहीं पशुपालकों को खासतौर से गायों की देखभाल के संबंध में एडवाइजरी जारी की जा रही है. वैक्सीनेशन को लेकर भी जागरुक किया जा रहा है। 
 
लंपी के असर से बचाने के लिए गायों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। साथ ही खासतौर पर कुछ दिनों के लिए गौशाला और गोअभारण्य के लिए अलग से नियम बनाए गए हैं. पशुपालन विभाग ने फील्ड टीम को डाटा जमाकर रिपोर्ट मांगी गई हैं। रिपोर्ट के बाद ही लंपी से निपटने के लिए रणनीति बनाई जाएगी. अभी के लिए गौशाला और अभारण्य में में आने वाली गायों को अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं।

लंपी फैलने का खतरा हो तो अपनाए ये टिप्स 

  • बीमार पशुओं को फौरन अलग कर दें. 
  • बीमार पशुओं का डाक्टर की सलाह पर उपचार शुरू कर दें. 
  • चार्ट के मुताबिक सभी पशुओं का समय पर वैक्सीनेशन कराएं. 
  • पशुओं के बाड़े में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखें.
  • पशुओं के बाड़े में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करें।
  • पशुओं के घाव हो रहे हों तो उन्हें एंटीसेप्टिक से साफ करें.
  • पशुओं के घाव पर फ्लाई-रिपेलेंट दवाई लगाएं.
  • सभी पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं.
  • पशुओं को दवाई दिए जाने और वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड रखें. 
  • मक्खी, मच्छर, जूं और किलनी से बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करें.
  • बीमार पशु को पौष्टिक चारा, मिनरल मिक्सचर और साफ पानी पिलाएं. 
  • संक्रमित पशु के बर्तन, रस्सी, दूध निकालने के उपकरण अलग रखें.
  • बीमार पशु को अच्छी छांव और हवादार जगह पर ही रखें.
  • लंपी पीडि़त पशु की मौत हो जाए तो उसके शव को गड्डे में चूना डालकर गाड़ दें.
  • जहां भी लंपी बीमारी दिखाई दे तो फौरन पशु-चिकित्सक को सूचना दें.   

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!