क्राइम ब्रांच ने नशे की बड़ी खेप की बरामद, 800 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Sep, 2020 08:37 AM

crime branch recovered drug overdose three accused arrested

क्राइम ब्रांच ने दिल्ली एनसीआर में नशे की तस्करी से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्ज़ा से डेढ़ करोड़ कीमत की स्मैक भी बरामद की ...

गुरुग्राम (मोहित कुमार) : क्राइम ब्रांच ने दिल्ली एनसीआर में नशे की तस्करी से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्ज़ा से डेढ़ करोड़ कीमत की स्मैक भी बरामद की है। वहीं पुलिस की माने तो तीनों तस्कर वेस्ट बंगाल के रहने वाले है और काफी समय से नशे की तस्करी के काले कारोबार से जुड़े थे। यह आरोपी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्मैक और अन्य नशीला प्रदार्थ सप्लाई करने में लगे थे। फिलहाल इन्हें सोहना से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। 

वहीं इस मामले में एसीपी क्राइम की माने तो यह ड्रैग पैडलर किसको यह खेप देने वाले थे उन तस्करों की भी पहचान कर ली गई है और जहाँ से यह इस स्मैक की बड़ी खेप को लेकर चले थे। उन तस्करों की भी पहचान कर ली गयी है और जल्द ही इस पूरे मामले में ऐसे तमाम लोगों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्यवाही करने जा रही है। 

यानी एनसीआर के अलावा गुरुग्राम भी नशे से जुड़े तस्करों की काले कारोबारियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बीते 2 महीनों के दौरान गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा, अफीम और अन्य नशे की बड़ी खेप को बरामद कर इससे जुड़े तस्करों पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम तो दिया लेकिन इसके बावजूद अभी भी नशे की सप्लाई तस्करी साइबर सिटी में बदस्तूर जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!