बाइक से घर जा रहे चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Apr, 2022 01:46 PM

cousins going home on bike dies in road accident

जिले के बवानीखेड़ा मार्ग पर आज सुबह बाइक से घर जा रहे दोनों चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौते हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

भिवानी : जिले के बवानीखेड़ा मार्ग पर आज सुबह बाइक से घर जा रहे दोनों चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौते हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रविंद्र गांव में ही गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाता था। उसका चचेरा भाई शंकर आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को रविंद्र बाइक से शंकर को लेकर बर्फ की सिल्ली और नींबू लेने गया था। जब वह बाइक से सामान लेकर गांव लौट रहे थे तो इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।जिससे दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। 

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक रविंद्र अपने माता पिता की इकलौती संतान था। एक ही परिवार में दो युवकों की मौत से मातम छा गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!