करनाल में कोरोना का कहर लगातार जारी, तीन ने तोड़ा दम, 84 नए मामले आए सामने

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Sep, 2020 04:10 PM

corona continues to wreak havoc in karnal three have died

करनाल में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ रहे है। आज यहां 84 नए मामले सामने आए है तथा तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई...

करनाल (केसी आर्य़ा) : करनाल में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ रहे है। आज यहां 84 नए मामले सामने आए तथा तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, जिनमें घरौंडा, बंसा, कतलेड़ी के मरीजों की मृत्यु हुई है। 

सिविल सर्जन योगेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी है कि सभी पॉजिटिव मामले जिले के अलग-अलग एरिया से जुड़े है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री जानने में जुटी हुई है। वहीं कल करनाल में चार मौते तथा 176 केस आए थे जबकि 253 लोग ठीक भी हुए थे। 

बता दें कि करनाल में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 5,531 हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 1,972 है। जबकि 3,497 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके है तथा 75 मरीजों की कोरोना से मृत्य हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!