Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Aug, 2026 03:58 PM

करनाल के जुंडला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां गाड़ी और बस की आमने-सामने की टक्कर में
करनाल : करनाल के जुंडला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां गाड़ी और बस की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ओवर टेक करने के चलते हुआ है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस और गाड़ी में टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिससे चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बस में बैठी 6 सवारियां भी घायल हो गई हैं। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक गाड़ी चालक को बाहर निकाला पर तब तक जान चली गई थी।
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस जांच कर्मचारी ने बताया कि जुंडला के नजदीक निजी बस और गाड़ी का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यहां मौके पर पहुंचे थे। जांच कर्मचारी ने बताया निजी बस करनाल से असंध की और जा रही थी और गाड़ी चालक असंध की और जा रहा था उसी दौरान दोनो का एक्सीडेंट हो गया।

बाद में शिफ्ट गाड़ी में सवार व्यक्ति की मौत हो गई और हादसे में बस में सवार सवारियों को भी चोटें आई हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों की आमने सामने की टक्कर हुई है। मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर
दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)