Haryana का मॉडल बना Contract Killer, 5 लाख लेकर मुंबई में की थी महिला की बेरहमी से हत्या

Edited By Manisha rana, Updated: 26 May, 2025 11:47 AM

contract killer becomes haryana

फेमस कंटैंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया को हत्या के आरोप में नोएडा में गिरफ्तार किया गया है।

रतिया : फेमस कंटैंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया को हत्या के आरोप में नोएडा में गिरफ्तार किया गया है। सुख रतिया के इंस्टाग्राम पर 5 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इसे लोग इंस्टाग्राम रील्स व स्टाइलिश लाइफस्टाइल के लिए जानते थे। हालांकि सुख रतिया पहले भी अनेक विवादों में चर्चित हो चुका है तथा इंस्टाग्राम पर सीधे तौर पर अनेक युवतियों व उनके सहयोगियों के साथ गाली-गलौच करता भी देखा गया है।

रतिया कस्बे के रहने वाले 24 वर्षीय सुख रतिया ने केवल 12वीं तक की पढ़ाई की है। मॉडलिंग की ख्वाहिश लेकर 2022 में वह अपने मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ मुम्बई पहुंचा था। वहां उसकी जान-पहचान एक सैलून चलाने वाली महिला से हुई जो गाजियाबाद की रहने वाली है। मुम्बई पुलिस की पूछताछ में सुखप्रीत ने कबूल किया कि उसी महिला ने उसे 5 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दिलवाई। हत्या की सुपारी किशोर सिंह नामक एक शख्स ने दी थी जिसने अपनी ही पत्नी को मरवाने की योजना बनाई थी।

पुलिस रिपोर्ट अनुसार 18 मई की रात को सुख रतिया और उसके साथी गुरप्रीत सिंह ने मास्क पहनकर पहले रेकी की, फिर महिला का पीछा किया और सड़क पर उसका गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात एक सी.सी.टी.वी. कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। हत्या से पहले सुखप्रीत ने ऑनलाइन चाकू खरीदा था। नोएडा एस.टी.एफ. को इनपुट मिला कि दोनों आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर के पास खड़े हैं और भागने की फिराक में हैं। एस.टी.एफ. ने तुरंत नवी मुम्बई पुलिस को जानकारी दी और संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

बताया जाता है कि इससे पहले पंजाब की लड़की से भी विवाद हुआ था और निरंतर धमकियां मिलने के बाद वह मामा के लड़के के साथ मुम्बई चला गया। नोएडा एस.टी.एफ. के ए.एस.पी. राज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मर्डर के मामले में मुम्बई पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी एस.टी.एफ. से सहयोग मांगा गया था। दोनों आरोपियों को सूरजपुर क्षेत्र से दबोच कर नवी मुम्बई पुलिस को सौंप दिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
TBC

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!