तो इसलिए हरियाणा के मंत्री के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल ने जहर खाकर दी जान,  वजह आई सामने

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2025 12:12 PM

constable posted outside haryana minister rao narbir singh gurugram

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा मामला सामने आया है। हरियाणा सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह के घर के बाहर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल जगबीर सिंह ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा मामला सामने आया है। हरियाणा सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह के घर के बाहर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल जगबीर सिंह ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार देर रात हुई। पुलिस को जगबीर सिंह गार्ड रूम में बेहोश मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जगबीर सिंह अपने भतीजे की शादी को लेकर परेशान थे। ग्राम पंचायत ने उनके परिवार का बहिष्कार कर दिया था, क्योंकि उनके भतीजे ने समान गोत्र की महिला से शादी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जगबीर सिंह (49) सोमवार देर रात करीब ढाई बजे मंत्री के घर के बाहर बने गार्ड रूम में अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह के परिवार के अनुसार कांस्टेबल परेशान थे। क्योंकि उनके भतीजे की समान गोत्र की महिला से शादी के बाद ग्राम पंचायत ने उनके परिवार का बहिष्कार कर दिया था।

 
झज्जर जिले के भूरावास गांव निवासी जगबीर सिंह पहले सेना की जाट रेजीमेंट में कार्यरत थे और रिटायर होने के बाद 2014 में हरियाणा पुलिस में शामिल हुए थे। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल को 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद राव नरबीर सिंह के मंत्री बनने के बाद उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात किया गया था।

पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल सोमवार रात ड्यूटी पर थे और अगली सुबह जब अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी बदलने के समय पहुंचे तो उन्होंने सिंह को अचेत पाया और एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनके मौत की पुष्टि की गई। पुलिस ने कहा कि सिंह के परिवार ने अपनी ग्राम सरपंच के पति और अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

 
परिवार के सदस्यों ने कहा कि सिंह का भतीजा चार महीने पहले अपने गोत्र की एक लड़की के साथ गायब हो गया था और इस वजह से गांव वालों ने पंचायत बुलाकर परिवार का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद से सिंह तनाव में थे। उन्होंने कहा कि सिंह पर गलत नाम से नौकरी पाने के आरोप में भी मामला चल रहा था और वह परेशान थे। पुलिस ने कहा कि सरपंच के पति समेत सात लोगों के खिलाफ सिविल लाइन्स थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। सिविल लाइन्स थाने के प्रभारी कृष्णन कुमार ने कहा कि हमने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। जांच जारी है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!