चिंतन शिविर: हरियाणा दिवस पर ‘हरियाणा बचाओ अभियान’ की शुरुआत करेगी कांग्रेस

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 01 Aug, 2022 08:25 PM

congress will launch  haryana bachao abhiyan  on haryana day

9 से 15 अगस्त तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के सभी जिलों से होकर निकलेगी। इसके लिए रूट प्लान जारी किया जाएगा।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा कांग्रेस ने एक नवंबर को ‘हरियाणा दिवस’ के अवसर पर ‘हरियाणा बचाओ अभियान’ शुरू करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत हरियाणा के सभी 90 विधानसभा हलकों में कांग्रेस की जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान यह ऐलान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रस्तावित कार्यक्रमों का ब्यौरा रखते हुए किया। शिविर के दौरान प्रत्येक छह माह बाद चिंतन शिविर करके सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ रणनीति बनाने तथा उसे अमली रूप देने का फैसला किया है।

 

पार्टी संगठन खड़ा करने के लिए काम करेगी कांग्रेस

 

चिंतन शिविर के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पांच अगस्त को महंगाई के खिलाफ हरियाणा के सभी जिला मुख्यालय तथा चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जाएगा। 9 से 15 अगस्त तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के सभी जिलों से होकर निकलेगी। इसके लिए रूट प्लान जारी किया जाएगा। पार्टी संगठन के गठन को लेकर हुड्डा ने कहा कि अगस्त माह में जिला व ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस का संगठन खड़ा किया जाएग। सितंबर-अक्टूबर माह में हरियाणा के सभी 22 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। 28 अगस्त को यमुनानगर में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!