Edited By Harman, Updated: 29 Jul, 2026 05:26 PM

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह 30 जुलाई से 3 अगस्त तक पलवल, नूंह, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद ज़िलों के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह 30 जुलाई से 3 अगस्त तक पलवल, नूंह, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद ज़िलों के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वे ज़िला कांग्रेस कार्यकारिणी, सांसदों, विधायकों, पूर्व जन-प्रतिनिधियों, ब्लॉक अध्यक्षों, विभिन्न सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि संगठन मज़बूती अभियान के पहले चरण में पांच ज़िलों का दौरा पूरा हो चुका है। दूसरे चरण के बाद, 3 अगस्त तक राज्य के कुल 10 ज़िलों का दौरा पूरा हो जाएगा। इस दौरान, कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए 19 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग बैठकें की जाएंगी।