तिरंगे से मिलता- जुलता झंडा रख कांग्रेस ने देश को गुमराह करने की कोशिश की :दलाल

Edited By Isha, Updated: 02 Aug, 2022 03:10 PM

congress tried to mislead the country

कुलदीप बिश्नोई द्वारा कांग्रेस का त्याग कर भाजपा में शामिल होने के फैसले को स्वागत योग्य बताते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और बहुत से वह नेता जो जनसेवा के भाव रखते...

चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी): कुलदीप बिश्नोई द्वारा कांग्रेस का त्याग कर भाजपा में शामिल होने के फैसले को स्वागत योग्य बताते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और बहुत से वह नेता जो जनसेवा के भाव रखते हैं, जो चापलूसी में नहीं बल्कि लोगों के प्रति श्रद्धा भाव रखते हैं वह सभी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आएंगे। उन्होंने तिरंगे पर राजनीति करने के कटाक्ष पर कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता की भावना रखती है। तिरंगा यात्रा देश पर शहीद होने वाले उन योद्धाओं के याद में भाजपा निकालती है, जिन्होंने अपना सब कुछ देश पर कुर्बान कर दिया। तिरंगा आजादी का प्रतीक है। तिरंगा देश भक्ति का प्रतीक है। लेकिन कांग्रेस ने तिरंगे से मिलता जुलता अपनी पार्टी का झंडा यह एक देश को गुमराह करने की कोशिश है। लेकिन आज देश की जनता इन्हें भली-भांति जान चुकी है। अब इन्हें कहीं भी जनता कुछ नहीं देने वाली।

कांग्रेस फाइव स्टार कल्चर वाली पार्टी :दलाल

 

कृषि मंत्री दलाल ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को जिंदा रहने के लिए गांव गांव, देहात देहात जाना चाहिए। मजदूर, किसान और गरीब की चौखट पर पहुंचना चाहिए। लेकिन कांग्रेस फाइव स्टार कल्चर की पार्टी है। जिसे जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस को अगर जनता के दिलों में जगह बनानी है तो जनता की नब्ज टटोलनी होगी। आज देश की जनता भाजपा की नीतियों के कारण भाजपा के साथ है। मजबूत नेतृत्व नरेंद्र मोदी देश की जनता की चाहत है। केंद्र की नीतियों का जितना लाभ अब मिल रहा है, पहले कभी नहीं मिला। आज विश्व स्तर पर चाहे बात कोविड के समय की हो, अर्थव्यवस्था- डिफेंस की हो या फिर यूक्रेन- रूस युद्ध के दौरान अपने देश के बच्चों को निकाल कर वापस लाने की हो, देश का डंका विश्व में बज रहा है। देश का मजबूत नेतृत्व दुनिया ने देखा है।

 

सदन में कांग्रेस पार्टी जन हितेषी मुद्दे उठाए तो हम स्वागत करेंगे :दलाल

 

दलाल ने कहा कि किसान के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से टोल व अन्य तरह से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया और उत्तर प्रदेश के चुनावों में हिस्सा लिया, यह देश ने देखा है और हर जगह जनता ने नाकारा है। पंजाब में सत्ता से बाहर कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी को सही मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाना चाहिए और भूतकाल के दौरान की गई गलतियों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य का विजन लेकर अपने आप को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। दलाल ने प्रदेश कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि  कॉन्ग्रेस आज टुकड़ों टुकड़ों में बंटी हुई है। एक धड़े को ताकत मिलने पर दूसरा धड़ा नाराज हो जाता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मर्जी के अध्यक्ष के बाद अब कांग्रेस कार्यक्रमों में दूसरे धड़े किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला या अन्य कोई नहीं पहुंचता। क्योंकि इन्हें जनता की भलाई से कोई सरोकार नहीं है। यह केवल कुर्सी के लड़ाई लड़ रहे हैं। मानसून सत्र के दौरान भाजपा सरकार को घेरने के सवाल पर जवाब देते हुए दलाल ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी जन हितेषी मुद्दे उठाए तो हम उनका स्वागत करेंगे। केवल हल्ला गुल्ला करके सदन का नुकसान करना देश हित में नहीं है। इससे इन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा बल्कि जनता इनसे और अधिक नाराज होगी।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!