राष्ट्रपति पर टिप्पणी कर घिरे कांग्रेस सांसद, बीजेपी ने पुतला फूंक कर जताया रोष

Edited By Isha, Updated: 28 Jul, 2022 06:35 PM

congress mp have to face bjp s protest for remarks on president murmu

बलदेव सिंह ग्रोहा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन है। उन्होंने जीवन में कड़े संघर्षों के बाद इस पद को प्राप्त किया है तथा देश की सेवा में समर्पित हुई हैं।

फतेहाबाद(रमेश): कांग्रेस सांसद अधीर रंजन द्वारा देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में अशोभनीय टिप्पणी किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष जताया। फतेहाबाद के भुना रोड चौक पर सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष स. बलदेव ङ्क्षसह ग्रोहा व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़ के नेतृत्व में एकजुट हुए तथा सांसद अधीर रंजन व कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए सांसद रंजन का पुतला भी फूंका।

 

अधीर रंजन समेत पूरी कांग्रेस पार्टी को मांगनी चाहिए माफी- ग्रोहा

इस अवसर पर रोष जताते हुए बलदेव सिंह ग्रोहा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन है। उन्होंने जीवन में कड़े संघर्षों के बाद इस पद को प्राप्त किया है तथा देश की सेवा में समर्पित हुई हैं। इस प्रकार उनके खिलाफ अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी कर सांसद अधीर रंजन ने अपनी कुटिल मानसिकता का परिचय दिया है। इस प्रकार ओच्छी राजनीति करना सांसद पद की गरिमा को नुकसान पहुंचाना है। बलदेव सिंह ग्रोहा ने कहा कि अधीर रंजन जनता द्वारा चुने गए हैं और एक मर्यादित पद पर आसीन प्रतिनिधि हैं। इसलिए उन्हें अपनी नहीं तो कम से कम सांसद पद का मान रखना चाहिए। ग्रोहा ने कहा कि अधीर रंजन सहित पूरी कांग्रेस पार्टी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!