'ये कांग्रेस की नहीं, उनकी व्यक्तिगत यात्रा', बृजेंद्र की सद्भाव यात्रा पर कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Oct, 2025 05:13 PM

congress in charge s big statement on brijender sadbhav yatra

कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि..

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि यह कांग्रेस की आधिकारिक यात्रा नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत यात्रा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी नेता इस यात्रा में शामिल हो सकता है, पार्टी को इससे कोई आपत्ति नहीं है। हरिप्रसाद ने कहा कि इस यात्रा की आधिकारिक जानकारी संगठन के पास नहीं है, हालांकि संभवतः राहुल गांधी को इसकी जानकारी होगी।

उन्होंने बताया कि जल्द ही अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा, जिसके अध्यक्ष प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे। इसके साथ ही जिला और प्रदेश स्तर पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के गठन की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी।

क्या है सद्भाव यात्रा

पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह के अनुसार यह सद्भाव यात्रा हरियाणा में राजनीतिक सद्भाव और सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर, 2025 को जींद जिले के नरवाना के दनौदा गांव से इसकी शुरुआत हुई था। यह यात्रा अगले 6 से 7 महीनों तक चलेगी, जिसमें राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। हालांकि आज (मंगलवार) को बृजेंद्र सिंह के ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल का निधन होने पर स्थगित कर गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!