फरीदाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने थामा AAP का दामन, जेजेपी ब्लॉक अध्यक्ष का भी सुशील गुप्ता ने किया स्वागत

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 04 Nov, 2023 07:51 PM

congress district president joins aap in faridabad

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया शर्मा कांग्रेस छोड़कर और जजपा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा जजपा छोड़कर अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए...

फरीदाबाद/चंडीगढ़ : आम आमदी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इसके बाद कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया शर्मा कांग्रेस छोड़कर और जजपा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा जजपा छोड़कर अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर को रोहतक के सर्कुलर रोड पर स्थति पुराना आईटीआई ग्राउंड में 11,000 पदाधिकारियों की मौजूदगी नवनियुक्त 6500 से ज्यादा ग्राम सचिव और वार्ड प्रधान को शपथ दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में 11000 पदाधिकारियों के अलावा आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि आम आमदी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे हरियाणा के हर गांव और शहर के हर वार्ड में पहुंच चुके हैं। जहां पर 21-21 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने आम आदमी पार्टी ने 6500 ग्राम और वार्ड सचिव की नियुक्ति किए थे, अब तक आम आदमी पार्टी 11000 से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी है। आम आदमी पार्टी का जमीनी स्तर पर संगठन का निर्माण बहुत तेजी से हुआ है। हरियाणा के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ने का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव की पूरजोर तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी 2024 में हरियाणा में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। जो हरियाणा में भ्रष्टाचारी व्यवस्था को खत्म करेगी और अच्छे स्कूल, कॉलेज व अस्पताल बनाएगी, युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के रोजगार देगी। महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेगी, 24 घंटे और मुफ्त बिजली देगी, दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास की राजनीति करती है और बाकी पार्टियां जाति, धर्म की राजनीति करती हैं। मेवात का उदाहरण प्रदेश की जनता के सामने है। ये जाति, धर्म के नाम पर घृणा फैलाने का काम करते हैं। इसी आधार पर अध्यक्ष बदला गया है। लेकिन हरियाणा की जनता भाजपा को कह रही है कि अध्यक्ष बदलने से काम नहीं चलेगा, हम सरकार बदलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टुकड़ों में बंटी हुई है। एक नेता कहता है 4 उपमुख्यमंत्री बनाएंगे तो दूसरा नेता कहता है पार्टी के अंदर बात ही नहीं हुई। कांग्रेस संगठन बनाने की एक दशक से कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी ने मजबूत संगठन बना दिया है, आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर मजबूत है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के डेढ़ लाख पदाधिकारी हैं। मैं उनमें से एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, डेढ़ लाख में से किसी की भी मुख्यमंत्री बनाने की संभावना हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए और लोकसभा के चुनाव के लिए इंडिया का गठन हुआ है। राष्ट्रीय नेतृत्व जो फैसला लेगा, हम उसका सम्मान करेंगे। लेकिन हरियाणा विधानसभा का चुनाव आम आदमी पार्टी अपने दम पर लड़ेगी और लोकसभा सीटों के बंटवारे के लिए कमेटी बनाई गई है। सीटें कैसे बाटेंगे, यह कमेटी का काम है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!