Haryana: हरियाणा युवा कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, निशित कटारिया को सौंपी जिम्मेदारी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 Jul, 2025 05:42 PM

nishit kataria appointed haryana youth congress new president udaybhan

हरियाणा युवा कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। निशित कटारिया को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डेस्कः हरियाणा युवा कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। निशित कटारिया को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में हरियाणा युथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब द्वारा पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि निशित कटारिया को तत्काल प्रभाव से हरियाणा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

पत्र में आगे कहा गया है कि भारतीय युवा कांग्रेस को विश्वास है कि निशित कटारिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा से काम करेंगे। निशित कटारिया पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के पुत्र हैं।

PunjabKesari

जून में आए चुनाव परिणाम के बाद विवाद

गौरतलब है कि 15 जून 2025 को हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे, जिसके बाद संगठन विवादों में आ गया था। दरअसल, युवा कांग्रेस की ओर से जारी विजेताओं की सूची में मृतका हिमानी नरवाल को प्रदेश सचिव पद के लिए चुना गया बताया गया था। हिमानी नरवाल की हत्या कई महीने पहले हो चुकी थी। 

1 मार्च की सुबह उनका शव सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला था। हिमानी विजय नगर की रहने वाली थीं और कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। युवा कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा था कि हिमानी नरवाल ने चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर हिस्सा लिया था, और इसी कारण तकनीकी रूप से उनका परिणाम घोषित किया गया। बाद में संगठन ने उनका नाम सूची से हटा दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!