हरियाणा की खापलैंड में महापंचायत में शामिल होंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Edited By Shivam, Updated: 02 Apr, 2021 09:22 PM

cm of delhi arvind kejriwal will join mahapanchayat in haryana

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल 4 अप्रैल को हरियाणा की खापलैंड जींद में होंगे। केजरीवाल किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा में पहली बार किसान महापंचायत को संबोधित करने आ रहे हैं।

जींद (अनिल कुमार): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल 4 अप्रैल को हरियाणा की खापलैंड जींद में होंगे। केजरीवाल किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा में पहली बार किसान महापंचायत को संबोधित करने आ रहे हैं।

दिल्ली से राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल के साथ पंजाब से सांसद भगवंत मान, हरियाणा मामलों के इंचार्ज गोपाल राय भी महापंचायत में शामिल होंगे।

गुप्ता ने बताया कि जींद के एकलव्य स्टेडियम के सामने हूडा ग्राउंड में महापंचायत होगी। किसान नेता राकेश टिकैत ने भी हरियाणा के जींद से महापंचायतों का दौर शुरू किया था। सुशील गुप्ता का दावा बड़ी संख्या में आस पास से किसान महापंचायत में शामिल होंगे। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!