पॉश एरिया की मार्केट में बेची जा रही थी प्रतिबंधित ई सिगरेट, सीएम फ्लाइंग ने की रेड

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Nov, 2025 03:55 PM

cm flying raid on pan corner and caught e cigrate

शहर के पॉश एरिया साउथ सिटी-2 की मार्केट में अवैध रूप से ई सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सूचना के आधार पर एक पान दुकान पर रेड कर यहां से प्रतिबंधित ई सिगरेट बरामद की है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर के पॉश एरिया साउथ सिटी-2 की मार्केट में अवैध रूप से ई सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सूचना के आधार पर एक पान दुकान पर रेड कर यहां से प्रतिबंधित ई सिगरेट बरामद की है। टीम ने यह सिगरेट कब्जे में लेते हुए दुकान संचालक के खिलाफ सेक्टर-50 थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-49 के साउथ सिटी-2 बी ब्लॉक मार्केट में एन के पान नामक दुकान पर अवैध रूप से ई सिगरेट बेची जा रही है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर रेड की। यहां एक व्यक्ति मौजूद मिला जिसने अपनी पहचान संगम विहार दिल्ली के रहने वाले विरेंद्र चौरसिया बताई। जांच के दौरान टीम को यहां एक थैले में प्रतिबंधित ई सिगरेट बरामद हुई।

 

इसकी सूचना सेक्टर-50 थाना पुलिस को दी गई। मैके पर पहुंची थाना पुलिस ने जब पान दुकान संचालक से लाइसेंस मांगा तो वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ Electronic Cigarettes Act 2019 की धारा   4, 7 के तहत केस दर्ज कर यहां से बरामद ई सिगरेट, पफ सहित अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!