रेवाड़ी से लाकर गैस सिलेंडर की गुड़गांव में हो रही थी कालाबाजारी, एक काबू, 100 सिलेंडर बरामद

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jul, 2025 04:15 PM

cm flying caught illegal cylinder

रेवाड़ी से गुड़गांव लाकर घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी किए जाने का भंडाफोड़ सीएम फ्लाइंग की टीम ने किया है। टीम ने एक व्यक्ति को 100 सिलेंडर के साथ काबू कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): रेवाड़ी से गुड़गांव लाकर घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी किए जाने का भंडाफोड़ सीएम फ्लाइंग की टीम ने किया है। टीम ने एक व्यक्ति को 100 सिलेंडर के साथ काबू कर लिया है। मानेसर थाना पुलिस को शिकायत देकर सीएम फ्लाइंग की टीम ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि एनएसजी के पास एक दिल्ली नंबर की लोडिंग गाड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। इस पर सीएम फ्लाइंग की टीम मौके पर पहुंची और एक युवक को काबू किया जिसकी पहचान बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी हरि सिंह के रूप में हुई। उसने बताया कि वह इंडेन गैस के सिलेंडर की गाड़ी रेवाड़ी से लेकर आया है।

 

यह गाड़ी धीरज की है जिसके कहने पर वह 1500 रुपए प्रति सिलेंडर गुड़गांव में बेचता है जबकि वह रेवाड़ी से 870 रुपए प्रति सिलेंडर लाता था। फिलहाल टीम ने आरोपी हरि सिंह के कब्जे से 100 सिलेंडर बरामद किए हैं। उसके खिलाफ मानेसर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!