CIA को मिली बड़ी कामयाबी, चरस सहित दो आरोपी किए काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Apr, 2022 06:36 PM

cia got big success two accused including charas arrested

जींद पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा नशा तस्करी का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को काबू करने में सफलता ...

जींद (अनिल कुमार) : जींद पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा नशा तस्करी का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकडे गए आरोपियों की पहचान पवन उर्फ पोन्ना व प्रदीप उर्फ टिंकू वासी गांव घड़वाल सोनीपत के तौर पर की गई है। 

ईचार्ज अनुप सिंह ने बताया कि सीआईए की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए एएसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में बस अड्डा निडानी पर मौजूद थी। उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पवन उर्फ पोन्ना व प्रदीप उर्फ टिंकू नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है, जो भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लिए हुए हैं। इस सूचना पर सीआईए टीम द्वारा रैंडिग पार्टी तैयार की गई व ललित खेड़ा से थोड़ा आगे पहुंचे तो कार से उतरकर दो युवक भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें काबू कर लिया गया, जिनके कब्जे से 17 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!