राहगीरी कार्यक्रम में CM ने परिवहन मंत्री संग चलाई साइकिल, बोले- एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू

Edited By Isha, Updated: 14 Jul, 2024 12:29 PM

chief minister rode bicycle with transport minister in ambala

अंबाला सिटी के हर्बल पार्क में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यअथिति शामिल होकर परिवहन मंत्री असीम गोयल संग साइकिल चलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरूआत होने से पहले

अंबाला(अमन): अंबाला सिटी के हर्बल पार्क में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यअथिति शामिल होकर परिवहन मंत्री असीम गोयल संग साइकिल चलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरूआत होने से पहले पुलिस कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री को सलामी दी गई। इसके बाद साइकिल रैली को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री खुद भी साइकिल रैली में शामिल हुए।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया गया है। हरियाणा में 1.5 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। पिछले 10 सालों में हमारी सरकार ने हरियाणा में करीब 18 करोड़ पेड़ लगाए हैं। जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ रहा है, हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हमें एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। कहा कि हमने हरियाणा में करीब 50,000 'वनमित्र' रखे हैं और उन्हें एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए 20 रुपये प्रति पेड़ दिए जाएंगे। अगर कोई पेड़ लगाकर हमारे 'वनमित्र' को सौंपता है, तो हम उस 'वनमित्र' को प्रति पेड़ 10 रुपये देंगे जो उसकी देखभाल करेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!