Chhath Puja 2025: छठ पूजा के चलते ट्रेनों में भीड़, टिकट कंफर्म होने पर नहीं चढ़ पा रहे यात्री

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Oct, 2025 11:44 AM

chhath puja 2025 trains are crowded confirmed tickets passengers unable to board

छठ पूजा के कारण ट्रेनें फुल हो गई है और यात्रियों से खचाखच भरी हुई है। डिब्बों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है। दूसरी ओर पहले से आरक्षित टिकट के साथ भी यात्रियों की ट्रेनें छूट रही हैं, तो वहीं कुछ लोग खिड़कियों से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर...

डेस्कः छठ पूजा के कारण ट्रेनें फुल हो गई है और यात्रियों से खचाखच भरी हुई है। डिब्बों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है। दूसरी ओर पहले से आरक्षित टिकट के साथ भी यात्रियों की ट्रेनें छूट रही हैं, तो वहीं कुछ लोग खिड़कियों से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अंबाला स्टेशन पर तो यात्री गिरते गिरते भी बचे हैं।

अंबाला स्टेशन पर परेशान होते एक यात्री ने बताया कि वह झारखंड का रहने वाला है और उसने दो महीने पहले ही अकाल तख्त ट्रेन की टिकट बुक करवा ली थी, लेकिन आज स्टेशन पर भीड़ की वजह से वह ट्रेन में नहीं चढ़ पाया। ज्यादा भीड़ होने के कारण पुलिस वाले ने ही कोच से उतार दिया। दूसरी ट्रेन से जाना चाहा तो अभी दूसरी ट्रेन भी भीड़ के कारण छूट गई है। अब दो छोटे बच्चों के साथ पूरा परिवार स्टेशन पर बैठा है। ट्रेन चली गई है तो रेलवे से रिफंड भी नहीं मिलेगा।

 वहीं, अंबाला से गोरखपुर जाने वाली महिला यात्री ने बताया कि गोरखपुर के लिए स्लीपर क्लास की टिकट बुक की थी, लेकिन ट्रेन में भीड़ होने के कारण चढ़ने नहीं दिया। अब वह 2 छोटे बच्चों के साथ स्टेशन पर बैठी है। अन्य एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी स्लीपर क्लास की टिकट बुक थी, लेकिन भीड़ ने चढ़ने नहीं दिया। 
टीटी ने कहा कि थर्ड एसी में चढ़ जाओ, लेकिन भीड़ इतनी थी कि उसमें भी नहीं चढ़ पाया। अब या तो रेलवे उनका टिकट के रिफंड करे या कोई वैकल्पिक व्यवस्था करे ताकि वह घर पहुंच पाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!