7 माह की बेटी का गला दबाकर हत्या करने का मामला, आरोपी मां को भेजा जेल

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jun, 2022 12:02 PM

case of strangling 7 month old daughter accused mother sent to jail

हरियाणा के करनाल जिले में सात महीने की बेटी का गला दबाकर हत्या करने वाली आरोपी मां को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक ...

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में सात महीने की बेटी का गला दबाकर हत्या करने वाली आरोपी मां को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि मंगलवार 21 जून को  मां ने अपनी 7 महीने की बच्ची की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद फोन कर पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। परिजनों के बयान पर बच्चे की मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया था।

वहीं, घरौंडा थाना एसएचओ दीपक कुमार ने बताया कि महिला प्रियंका को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिस चुन्नी से गला दबाया था उसको उनके घर से बरामद कर लिया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!