सिरसा में सब इंस्पेक्टर और ASI गिरफ्तार, ADGP ने इस शिकायत पर की सख्त कार्रवाई

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Nov, 2025 09:28 PM

case filed against sub inspector and asi in sirsa adgp takes strict action

सिरसा में दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में समझौता कराने के आरोप में पुलिस विभाग के 2 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

सिरसा : सिरसा में दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में समझौता कराने के आरोप में पुलिस विभाग के 2 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र और ASI विजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, CID चीफ ADGP सौरभ सिंह को मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, सिरसा अनाज मंडी निवासी कारोबारी पवन बंसल पर 31 अक्तूबर को पंजाब के सरदूलगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि ASI विजय कुमार की पवन बंसल से पुरानी जान-पहचान थी। 

पुलिस अधिकारियों ने कराया समझौता

पवन बंसल ने विजय से महिला के साथ समझौता करवाने की बात कही, जिसके बाद विजय ने जांच अधिकारी SI जगदीश चंद्र से संपर्क किया। दोनों अधिकारियों ने कथित तौर पर महिला से संपर्क कर 2 लाख 30 हजार रुपये में समझौता करा दिया।

लेनदेन का वीडियो ADGP को भेजा

इसी दौरान पवन बंसल ने पैसे के लेनदेन का वीडियो बना लिया और बाद में महिला द्वारा दोबारा रुपये मांगने पर ADGP सौरभ सिंह को वीडियो साक्ष्य सहित शिकायत भेज दी। शिकायत की जांच के बाद विभाग ने दोनों पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!