Haryana में पति के लाइसेंसी रिवॉल्वर के कारतूस पत्नी बैग से निकालना भूली, पहुंची Airport तो.....

Edited By Isha, Updated: 06 Jun, 2025 11:31 AM

cartridges recovered from sirsa woman at airport arrested

सिविल एयरपोर्ट पर सिरसा की महिला को रिवॉल्वर के कारतूस लेकर विमान में चढ़ने की कोशिश करने पर गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने जब महिला के पास मौजूद पर्स की तलाशी ली, तो उसमें से रिवॉल्व

हरियाणा डेस्क: सिविल एयरपोर्ट पर सिरसा की महिला को रिवॉल्वर के कारतूस लेकर विमान में चढ़ने की कोशिश करने पर गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने जब महिला के पास मौजूद पर्स की तलाशी ली, तो उसमें से रिवॉल्वर के चार कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि, शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि उक्त कारतूस महिला के पति के पास मौजूद लाइसेंसी रिवॉल्वर के थे, जिन्हें वह अपने छोटे पर्स से निकालना भूल गई थी।

सिरसा के गांव गदराना निवासी खुशवंत सिंह की पत्नी प्रीतपाल कौर बुधवार दोपहर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थी। जब वह एयरपोर्ट के अंदर जाने लगी, तो तलाशी के दौरान उसके पर्स में 4 कारतूस मिले।

महिला ने बताया कि ये कारतूस उसके पति के पास रखे लाइसेंसी रिवॉल्वर के हैं, जिसे वह जल्दबाजी में निकालना भूल गई। महिला का पति भी मौके पर पहुंचा और उसने अपने लाइसेंस की कापी दिखाई, लेकिन एयरपोर्ट के अंदर हथियार ले जाने पर रोक होने के कारण महिला पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!