ट्रक और कार की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

Edited By Shivam, Updated: 11 Oct, 2019 04:50 PM

नरवाना में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे हिसार चंडीगढ़ पर कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। घायल को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया है।

नरवाना(गुलशन): नरवाना में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे हिसार चंडीगढ़ पर कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। घायल को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया है। यह हादसा नरवाना के सच्चा खेड़ा गांव के पास हुआ। फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है।

PunjabKesari, haryana

जानकारी के अुनसार कार में सवार 4 दोस्त मोहित, कमल, चंद्रशेखर, अश्वनी हिमाचल से राजस्थान के गुगा मेडी धार्मिक स्थल की तरफ जा रहे थे की बीच रास्ते ये हादसे हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ कर ट्रक में जा टकराई। इससे कार में सवार 3 लोगो को मौके पर मौत हो गई, जबकि एक कि गंभीर हालत देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। 

PunjabKesari, haryana

एएसआई कुलदीप ने बताया कि सच्चा खेड़ा गांव के पास एक कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त हिमाचल के सोलन जिले के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि नरवाना के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!