कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुनी जन समस्याएं, 15 शिकायतों का मौके पर ही किया समाधान

Edited By Isha, Updated: 05 Jul, 2022 04:17 PM

cabinet minister moolchand sharma listened to public problems

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लोगों की समस्या सुनने के लिए जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का गठन कर रखा है और हर महीने पहले सप्ताह कोई ना कोई मंत्री हर जिले के लघु सचिवालय में जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार लगाता है

सोनीपत (सन्नी मलिक): हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लोगों की समस्या सुनने के लिए जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का गठन कर रखा है और हर महीने पहले सप्ताह कोई ना कोई मंत्री हर जिले के लघु सचिवालय में जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार लगाता है और आज इसी कड़ी में सोनीपत लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा के परिवहन व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने 18 समस्या सुनी जिसमें से 15 का मौके पर ही निवारण कर दिया।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज अट्ठारह समस्याए जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी है जिसमें 15 का हम ने मौके पर ही निवारण कर दिया है, इस मौके पर उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में विकास कार्य कराए होते तो आज उन्हें सड़कों पर घूमना नहीं पड़ता हम पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवा रहे हैं, वही मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर से बसों का बेड़ा बढ़ाया जाएगा इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और 2020 तक इलेक्ट्रिक बसें भी हरियाणा के रोडवेज बेड़े में आ जाएंगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!