इस भैंस ने बनाया इस साल का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 31 लीटर दूध देकर पंजाब-हरियाणा में बनी नंबर वन

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 15 Apr, 2023 08:20 PM

buffalo became no 1 in punjab haryana by giving 31 liters of milk in a day

हांसी उपमंडल के सोरखी गांव की मुर्रा नस्ल की भैंस गंगा ने 1 दिन में 31 किलो 100 ग्राम दूध देकर पंजाब और हरियाणा में इस साल का रिकॉर्ड बनाया है। करनाल में राष्ट्रीय डेयरी मेले में गंगा ने प्रथम पुरस्कार जीता है...

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी उपमंडल के सोरखी गांव की मुर्रा नस्ल की भैंस गंगा ने 1 दिन में 31 किलो 100 ग्राम दूध देकर पंजाब और हरियाणा में इस साल का रिकॉर्ड बनाया है। करनाल में राष्ट्रीय डेयरी मेले में गंगा ने प्रथम पुरस्कार जीता है। गंगा के मालिक जय सिंह सोरखी को पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने 21000 का ईनाम देकर सम्मानित किया। सोरखी गांव के निवासी जयसिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में पत्नी बीटा के साथ पशुपालन शुरू किया था।

भैंस गंगा के मालिक जय सिंह ने बताया कि गंगा ने करनाल में लगे राष्ट्रीय डेयरी में मेले मे एक दिन में 31 किलो 100 ग्राम दूध देकर पंजाब व हरियाणा के लिए इस साल रिकार्ड बनाया है। राष्ट्रीय डेयरी में गंगा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्हें इसके लिए 21 हजार रुपये का ईनाम मिला। 

उन्होंने बताया कि गंगा प्रतिदिन महीने करीब 60 हजार रुपये का दूध देती है। उसकी उम्र 15 साल है। जब गंगा 5 साल की थी तब उन्होंने इसे खरीदा था। वह इसे अपने बच्चे की तरह पालते हैं। गंगा को फीड और गुड़ खिलाया जाता है। मुर्रा नस्ल की भैंस गंगा का  65 रुपये प्रति किलो कीमत पर दूध बेचते हैं। गंगा की दिन में 8 घंटे देखभाल की जाती है, प्रतिदिन नहलाया जाता है। हर पांच घटे के बाद भैंस को पानी पिलाया जाता है।

उन्होंने बताया कि गंगा भैंस ने अब तक कई कई इनाम जीते हैं। गंगा ने साल 2015 में एक दिन में 26 किलो 306 ग्राम दूध देकर, साल 2017 में एक दिन में 26 किलो 900 ग्राम दूध देकर, साल 2021 में एक दिन में 27 किलो 330 ग्राम दूध देकर ईनाम जीता और अब 2023 में 31 लीटर दूध देकर गंगा पंजाब और हरियाणा में इस साल का रिकॉर्ड बनाया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!