पानीपत में ऐसा क्या हुआ कि... Phone ने ले ली महिला की जान! डेढ़ साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Aug, 2025 10:41 AM

woman died in panipat

पानीपत जिले के राजाखेड़ी गांव में विवाहिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का फोन ड्रम में गिर गई थी जिसे निकालते ही वह पानी से भरे ड्रम में गिर गई। महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई।

पानीपत : पानीपत जिले के राजाखेड़ी गांव में विवाहिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का फोन ड्रम में गिर गई थी जिसे निकालते ही वह पानी से भरे ड्रम में गिर गई। महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका महिला की ढाई साल की बच्ची थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक राजाखेड़ी गांव निवासी सत्यवान ने बताया कि उसके छोटे भाई राकेश का विवाह करीब चार साल पहले बिहार के भागलपुर जिले की संगीता के साथ हुआ था। राकेश पानीपत में एक दुकान पर काम करता है। राकेश काम पर गया था। दोपहर उसका पिता सूबे सिंह पोती को बाहर लेकर चला गया था। संगीता घर पर कपड़े धो रही थी। संगीता एक हाथ में मोबाइल व एक हाथ में बाल्टी लेकर 200 लीटर के ड्रम से पानी निकाल रही थी। उस समय घर पर कोई नहीं था। उसका मोबाइल ड्रम में गिर गया। वह कुर्सी पर चढ़कर ड्रम से मोबाइल निकालने लगी तो उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह ड्रम में सिर के बल गिर गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!