एक कप चाय बन गई मौत की वजह, युवकों को वाहन ने कुचला, 2 की मौत... जानिए क्या है मामला

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2025 08:33 AM

vehicle crushed youth 2 killed

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार देर रात 3:30 बजे चार युवकों को किसी वाहन ने कुचल दिया। गांव झंझाड़ी के पास हुए इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब निवासी नरेंद्र (22) और विवेक (22) की मौत हो गई।

करनाल: राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार देर रात 3:30 बजे चार युवकों को किसी वाहन ने कुचल दिया। गांव झंझाड़ी के पास हुए इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब निवासी नरेंद्र (22) और विवेक (22) की मौत हो गई। सिरमौर जिला निवासी रोहित (25) और रोहतक निवासी रविंद्र (24) गंभीर रूप से घायल हैं। होटल हवेली में काम करने वाले पांच युवक रात को चाय पीने और मच्छर मारने की अगरबत्ती लेने के लिए निकले थे।

जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सुधांशु की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। सुधांशु ने बताया कि सड़क पार करते समय हादसा हुआ था। वे रात को 12 बजे अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद झंझाड़ी गांव में कमरे पर लौटे थे। यहां मच्छर ज्यादा होने के कारण सो नहीं पाए। सभी ने चाय पीने जाने का प्लान बनाया। मच्छर मारने की अगरबत्ती भी लेकर आनी थी। हाईवे पर वाहन ने टक्कर मार दी। सभी करीब करीब दो माह पहले ही हवेली में काम पर लगे थे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!