रिश्ते शर्मसार: भतीजी से शादी की जिद में चाचा का सनक भरा कदम, कपड़े तक फाड़े... बच्चियां बोली- शारीरिक शोषण किया

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2026 08:08 PM

brutal uncle attacks niece for protesting against molestation

पानीपत में छेड़खानी का विरोध करने पर एक चाचा द्वारा अपनी ही भतीजियों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चाचा ने पहले एक भतीजी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने

पानीपत(सचिन): पानीपत में छेड़खानी का विरोध करने पर एक चाचा द्वारा अपनी ही भतीजियों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चाचा ने पहले एक भतीजी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दूसरी भतीजी पर तेजधार उस्तरे से हमला कर दिया।

PunjabKesari
हमले में दोनों भतीजियां घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना चांदनी बाग थाना  को दी।आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने और बीच-बचाव करने पर आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की। उस्तरे से हमला किए जाने के कारण दूसरी भतीजी को चोटें आई हैं।।

वही बच्चियों ने भी आप बीती बताते हुए बताएं कि हमारे साथ कई बार हमारा शारीरिक शोषण किया गया।बच्चीयो की मौसी ने बताया कि उनकी मंशा यह है कि अब वह मेरी बहन को छोड़कर उनकी लड़की से ही शादी करना चाहते हैं और बार-बार घर से निकलने की धमकी देते हैं।।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!