Edited By Isha, Updated: 03 Oct, 2026 02:18 PM

गांव भाणा स्थित एक ईंट भट्ठे पर खाना देने को लेकर पति-पत्नी में हुए विवाद के दौरान करीब 16 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने पिता पर कस्सी से हमला कर दिया। आरोप है कि मां से मारपीट करने का विरोध जताते
कैथल: गांव भाणा स्थित एक ईंट भट्ठे पर खाना देने को लेकर पति-पत्नी में हुए विवाद के दौरान करीब 16 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने पिता पर कस्सी से हमला कर दिया। आरोप है कि मां से मारपीट करने का विरोध जताते हुए बेटे ने पिता की गर्दन पर से मृतक लक्ष्मी प्रसाद कस्सी चार-पांच वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी खीर बाई निवासी छत्तीसगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति लक्ष्मी प्रसाद (55) और करीब 16 वर्षीय बेटे के साथ लगभग दो सप्ताह पहले गांव भाणा स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आई थी। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह पति को खाना देने गई थी। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई।
शिकायत के अनुसार विवाद बढ़ने पर नाबालिग ने कई बार अपने पिता को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद उसने झुग्गी में रखी कस्सी उठाई और पिता की गर्दन व सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि कंट्रोल रूम से वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को गांव भाणा स्थित सरस्वती भट्ठे पर लक्ष्मी प्रसाद मृत अवस्था में मिला। उसकी गर्दन पर कस्सी के चार-पांच वार किए गए थे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण करने और मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद उसकी शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की। थाना पूंडरी में आरोपी बेटे के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।