हरियाणा के इन जिलों में सांस लेना मुश्किल, देशभर में कैथल दूसरा प्रदूषित शहर...

Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2025 08:13 AM

breathing is difficult in these districts of haryana

प्रदेश में स्मॉग तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) कैथल का सबसे ज्यादा 393 तक पहुंच गया। वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा की संभावना और हवा चलने के कारण स्मॉग से छ़ुटकारा मिलने की उम्मीद है।

डेस्क: प्रदेश में स्मॉग तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) कैथल का सबसे ज्यादा 393 तक पहुंच गया। वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा की संभावना और हवा चलने के कारण स्मॉग से छ़ुटकारा मिलने की उम्मीद है।

हरियाणा में कैथल के अलावा बल्लभगढ़, फतेहाबाद, जींद, मानेसर का एक्यूआइ 300 का आंकड़ा पार कर चुका है। बहुत गंभीर श्रेणी में चल रहे एक्यूआइ व प्रदूषित वातावरण के चलते इन जिलों में लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।

हरियाणा के कुल पांच शहरों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। इनमें बल्लभगढ़ में 320, फतेहाबाद में 313, जींद में 354 और मानेसर में 340 एक्यूआई रहा। खराब श्रेणी में हरियाणा के बहादुरगढ़ में 202, भिवानी में 206, चरखीदादरी में 215, गुरुग्राम में 235, करनाल में 280, कुरुक्षेत्र में 284, नारनौल में 217, पंचकूला में 294, सिरसा में 287, सोनीपत में 284 और यमुनानगर में 263 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एक दिन पहले रविवार को धारूहेड़ा का एक्यूआई 434 रहा जो देश में सबसे प्रदूषित था। बेहद खराब श्रेणी में शामिल 23 शहरों में 9 हरियाणा के थे। इनमें बहादुरगढ़ में 313, बल्लभगढ़ में 319, गुरुग्राम में 357, जींद में 314, कैथल में 341, करनाल में 348, कुरुक्षेत्र में 344, पंचकूला में 308 और यमुनानगर में 320 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!