BREAKING: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज, इस मामले में हुई FIR...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Feb, 2025 10:18 PM

breaking case registered against arvind kejriwal in haryana fir lodged

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव से पहले विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल हरियाणा में केजरीवाल पर मामला दर्ज करवाया है। एडवोकेट जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर दिल्ली के

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव से पहले विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में केजरीवाल पर मामला दर्ज करवाया है। एडवोकेट जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धारा 192,196(1),197(1),248(a) और 299 धारा के तहत शाहाबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है। 

यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है। पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा यमुना के पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेजने का बयान दिया था। एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने इस बयान को दलगत राजनीति बताते हुए अदालत में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी, इसके बाद शाहाबाद थाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।

बता दें कि 27 जनवरी को केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। हरियाणा से यमुना के रास्ते पीने का पानी आता है। हरियाणा की सरकार ने दिल्ली में यमुना से आने वाले पानी में जहर मिलाकर भेज दिया है। इसके बाद केजरीवाल और हरियाणा CM नायब सैनी में जुबानी जंग छिड़ी। हाल ही में CM सैनी ने पानी के 2 सैंपल दिखाए थे। इससे पहले उन्होंने यमुना का पानी भी पीया था।

 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

खबर अपडेट की जा रही है...

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!