पानीपत में पिस्ताैल के बल पर बुटिक संचालिका के साथ दुष्कर्म, नाबालिग लड़की से भी की छेड़छाड़

Edited By Deepak Kumar, Updated: 11 Jul, 2025 11:54 AM

boutique owner raped at gunpoint in panipat crime

पानीपत में रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, बापाैली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बुटिक संचालिका के साथ पिस्ताैल के बल पर उसके साथ बुटिक में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने संचालिका की नाबालिग लड़की के साथ भी छेड़छाड़ की।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, बापाैली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बुटिक संचालिका के साथ पिस्ताैल के बल पर उसके साथ बुटिक में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने संचालिका की नाबालिग लड़की के साथ भी छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि उसने दाे महीने पहले भी आरोपी के खिलाफ बापाैली थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है और दूसरी बार मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक महिला ने थाना बापौली पुलिस काे शिकायत में बताया कि विक्रम नाम का व्यक्ति 16 जून की रात उसके बुटिक पर आया। उसने पिस्ताैल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विराेध करने पर गाेली मारने की धमकी दी। उसकी आवाज सुनकर उनकी बेटी दुकान पर आ गई। आरोपी ने उनके साथ भी छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने उनकी बेटी काे भी पिस्ताैल दिखाकर धमकी दी कि किसी को कुछ बताया ताे उसकी मां काे गाेली मार देगा। उनका शोर सुनकर आस पड़ाेस के लाेग पहुंच गए। आरोपी लोगाें के आने पर उनको जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 

महिला ने आरोप लगाया कि आराेपी ने धमकी दी कि थाने में शिकायत देने से कुछ नहीं होगा। उसकी सबके साथ अच्छे संबंध हैं। महिला का आरोप है उसने आरोपी के खिलाफ 26 अप्रैल काे दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसने अब दोबारा उनके साथ फिर दुष्कर्म किया। उनको और उनकी बेटी को जान का खतरा हो रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!