भाकियू ने किसानों के हित में लिया ऐतिहासिक फैसला

Edited By Shivam, Updated: 21 Nov, 2018 08:43 PM

bku took historic decision in the interest of farmers

कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन ने ऐतिहासिक फैसला लिया है कि भारतीय किसान यूनियन अब किसानों के हित में राजनीति करेगी और जो राजनीतिक पार्टी किसानों के हित में नहीं होगी उसके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। भारतीय...

कुरूक्षेत्र(विनोद/रणदीप): कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन ने ऐतिहासिक फैसला लिया है कि भारतीय किसान यूनियन अब किसानों के हित में राजनीति करेगी और जो राजनीतिक पार्टी किसानों के हित में नहीं होगी उसके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में हुई जिसमें भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

PunjabKesari

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया कि यूनियन की बैठक में आज एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिसमें माना गया कि भारतीय किसान यूनियन गैर राजनीतिक संगठन के तौर पर किसानों के कई महत्वपूर्ण फैसले और नीतियों को यूनियन सरकार से नहीं मनवा पाई। जिस कारण फैसला लिया गया कि यूनियन अब खुलकर किसानों के हित में राजनीति करेगी। साथ ही अब यूनियन अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ भी किसानों के हित में ही समझौते करेगी।

PunjabKesari

चढूनी ने यह भी स्पष्ट किया कि जो राजनीतिक पार्टी किसानों के हित में नहीं होगी। उसके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहाकि पूरे देश में सबसे अधिक वोट किसानों के पास है, लेकिन किसानों की वोटों के नाम पर राजनीतिक दल स्वार्थ की राजनीति करते हैं। परन्तु अब भारतीय किसान यूनियन के कारण राजनीति बदलेगी। अब पूरे देश में नई तरह की राजनीति की शुरुआत होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!