लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जो सीटें आसानी से जीती, वहां ज्यादा पैसे किए खर्च, जानें पूरी डिटेल

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Feb, 2020 06:04 PM

bjp spent more money on seats it won easily

मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रचार पर प्रत्याशी के खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसमें सामने आया कि भाजपा जो सीटें आसानी से और ज्यादा अंतर से जीती है, वहां पार्टी प्रत्याशियों ने ज्यादा खर्च किया है। जिन सीटों पर...

अंबाला: मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रचार पर प्रत्याशी के खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसमें सामने आया कि भाजपा जो सीटें आसानी से और ज्यादा अंतर से जीती है, वहां पार्टी प्रत्याशियों ने ज्यादा खर्च किया है। जिन सीटों पर मुकाबला मुश्किल रहा, वहां कम खर्च किया है।

गौरलतब है कि सबसे कड़ा मुकाबला रोहतक लोकसभा सीट पर डॉ. अरविंद शर्मा और पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के बीच रहा। वहां भाजपा ने 35.51 लाख खर्च किए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र ने 50 लाख रुपए खर्च किया है। इसके विपरीत करनाल सीट भाजपा ने आसानी से और ज्यादा अंतर से जीती वहां ज्यादा पैसा खर्च किया।

करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने 61 लाख रुपए खर्च किए, जो रोहतक सीट से करीब 25 लाख रुपए ज्यादा है। भाजपा ने सबसे ज्यादा खर्चा हिसार लोकसभा सीट पर किया। यहां भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने 64.53 लाख रुपए खर्च किए हैं। इसके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी रहे विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने 41.85 लाख रुपए खर्च किए हैं।

प्रियंका गांधी की रैली सबसे महंगी, मोदी के खर्चे बंटे
सांसद रतन लाल कटारिया ने अपने खाते में सीएम मनोहरलाल की दो सभाओं पर 5.10 लाख रुपए खर्च दिखाए, जबकि सिटी पुरानी अनाज मंडी में नीतिन गडकरी की रैली पर 2.25 लाख, सन्नी दयोल के रोड शो पर 70 हजार खर्च दिखाए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जितने भी प्रत्याशी गए थे, उनके हिस्से में 2.29 लाख (सभी के बराबर) दिखाए। वहीं, सैलजा के लिए प्रियंका गांधी की रैली 7.85 लाख में पड़ी। भूपेंद्र हुड्डा की सभा पर 2.67 लाख, हरीश रावत की सभा पर 24 तो नवजोत सिद्धू की सभा पर सिर्फ 21 हजार खर्च हुए।

अम्बाला सीट पर 5 लाख ज्यादा खर्च कर भी हारीं सैलजा
अम्बाला रिजर्व सीट पर कांग्रेस की कुमारी सैलजा ने भाजपा के रतनलाल कटारिया से करीब 5 लाख रुपए ज्यादा खर्च किए थे, लेकिन हार गईं। इसी तरह कुरुक्षेत्र सीट पर कांग्रेस के चौधरी निर्मल सिंह ने भाजपा के नायब सैनी से 5 लाख रुपए ज्यादा खर्च किए थे। प्रदेश की 10 सीटों में से 6 पर भाजपा तो 4 पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने ज्यादा पैसा खर्च किया। भाजपा सभी 10 सीटें जीती थी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में खर्च सीमा बड़े राज्यों में 70 लाख तो छोटे राज्यों में 54 लाख है।

प्रदेश की 10 सीटों में से 6 पर भाजपा तो 4 पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने ज्यादा पैसा खर्च किया, सभी सीटों पर जीते भाजपाई ही

जानिए...भाजपा-कांग्रेस ने कहां कितना खर्च किया

सीट भाजपा कांग्रेस

करनाल 61 लाख (संजय भाटिया) 55 लाख (कुलदीप शर्मा)

कुरुक्षेत्र 53.5 लाख (नायब सैनी) 58 लाख (निर्मल सिंह)

सिरसा 46.5 लाख (सुनीता दुग्गल) 59 लाख (अशोक तंवर)

हिसार 64.53 लाख (बिजेंद्र सिंह) 41.85 लाख (भव्य बिश्नोई)

रोहतक 35.51 लाख (अरविंद शर्मा) 50 लाख (दीपेंद्र हुड्डा)

गुरुग्राम 46.80 लाख (राव इंद्रजीत) 50.47 लाख (कैप्टन अजय यादव)

फरीदाबाद 64.50 लाख (कृष्णपाल गुर्जर) 37.42 लाख (अवतार भड़ाना)

भिवानी-महेंद्रगढ़ 47 लाख (धर्मबीर सिंह) 48.44 लाख (श्रुति चौधरी)

सोनीपत 62.81 लाख (रमेश कौशिक) 56.43 लाख (भूपेंद्र हुड्डा)

अम्बाला 53.46 लाख (रतन कटारिया) 58 लाख (कुमारी सैलजा)

(हिसार में जजपा के दुष्यंत ने करीब 60 लाख, सोनीपत से दिग्विजय ने 53 लाख व कुरुक्षेत्र में अर्जुन चौटाला ने 39 लाख खर्च दिखाया) आंकड़े चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!