BJP के बागी पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, कुछ दिन पहले ही दिया था इस्तीफा

Edited By Isha, Updated: 07 Sep, 2024 07:19 PM

bjp s rebel former mla balkaur singh joined congress

आज बीजेपी के बाग़ी पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कालांवाली से पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने शनिवार को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह  हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष...

नई दिल्ली(कमल कंसल): आज बीजेपी के बाग़ी पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कालांवाली से पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने  कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह  हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए।    

गौर रहे कि पूर्व विधायक ने कहा था कि मैंने पार्टी के लिए पूरे दिल से काम किया है और मुश्किल परिस्थितियों में भाजपा का झंडा ऊंचा रखा है, इसके बावजूद मुझे संगठन या सरकारी पद पर सम्मान नहीं मिला। बलकौर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र देसूजोधा की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019 में प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए थे। 

बलकौर सिंह ने कहा था कि सीएम मनोहर लाल ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे कि वह नशा बेचते हैं, उनका परिवार नशा बेचता है और गांव में गोलियां भी चली हैं। हमें पहले यह पता नहीं था। भारतीय जनता पार्टी ने जो टिकट दिया है, वह गलत है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!