रंगदारी मांगी तो सिंघम स्टाइल में मिला सबक, पुलिस ने मुंडाया सिर...बाजार में निकाला जुलूस!

Edited By Isha, Updated: 28 May, 2026 01:06 PM

police shave head and parade culprit through market

पुराना बाजार में व्यापारी सौरभ गर्ग से 50 हजार ही रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नरवाना पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को नरवाना। दोनों आरोपियों को बाजार से ले जाती पुलिस

नरवाना: पुराना बाजार में व्यापारी सौरभ गर्ग से 50 हजार ही रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नरवाना पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को नरवाना। दोनों आरोपियों को बाजार से ले जाती पुलिस । संवाद बाजार में घुमाकर निशानदेही करवाई। पुलिस ने कोयल निवासी आरोपी अंकुश और अभिषेक उर्फ भूत के सिर मुंडवाकर उन्हें मुख्य बाजार से पैदल व्यापारी की दुकान तक ले गई जहां दोनों आरोपियों से व्यापारी ॥। सौरभ गर्ग के सामने माफी मंगवाई गई। इस दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

मंगलवार को सीआईए स्टाफ नरवाना और थाना शहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हर्पित, अंकुश और अभिषेक उर्फ भूत को दबलैन माइनर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी हर्पित पुलिस से बचने के लिए माइनर में कूद गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी के चाचा द्वारा व्यापारी पर गोली चलाने की घटना भी हुई थी।

यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार, आगामी गवाही को प्रभावित करने और व्यापारी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से आरोपियों ने रंगदारी मांगने और धमकी देने की वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी कमलजीत राणा के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!