Yamunanagar: डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत, नवजात बच्ची से छिना मां का साया...घर में छाया मातम

Edited By Manisha rana, Updated: 28 May, 2026 01:58 PM

pregnant woman dies due to negligence of doctors in yamunanagar

यमुनानगर के एक निजी अस्पताल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों की कथित लापरवाही के चलते एक दिन की नवजात बच्ची की मां की दर्दनाक मौत हो गई।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर के एक निजी अस्पताल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों की कथित लापरवाही के चलते एक दिन की नवजात बच्ची की मां की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषी डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एकता नाम की महिला को दो दिन पहले डिलीवरी के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार में खुशी का माहौल था, क्योंकि घर में नन्ही बच्ची आने वाली थी। डिलीवरी के बाद एकता ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने समय रहते सही इलाज नहीं किया और लापरवाही बरती। जब हालत ज्यादा गंभीर हुई तो एकता को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

करीब 1 साल पहले हुई थी एकता की शादी 

एकता की शादी करीब एक साल पहले चिराग के साथ हुई थी। परिवार के सपने उस समय टूट गए जब नवजात बच्ची की किलकारियों के बीच घर में मातम छा गया। मां को खो चुकी मासूम बच्ची अब बिना मां के जीवन बिताने को मजबूर है।

घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और पैसों को प्राथमिकता देने के आरोप लगाए। मृतका की मासी प्रतिभा और अन्य परिजनों ने कहा कि अगर समय रहते सही उपचार मिलता तो शायद एकता की जान बच सकती थी।

वहीं मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!