Panchkula में बिजली विभाग के दफ्तर में 'गब्बर' की रेड, औचक निरीक्षण से कर्मचारियों की बढ़ी धड़कनें

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 May, 2026 02:26 PM

gabbar raids electricity department in panchkula employees heartbeats increa

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ  रही है। यहां हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बुधवार को

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ  रही है। यहां भीषण गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं से परेशान लोगों को राहत देने के लिए हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज पंचकूला में बिजली विभाग के कॉल सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री ने दोपहर के समय कॉल सेंटर पहुंचकर वहां शिकायत निवारण की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने खुद कॉल सेंटर से उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों की फीडबैक ली और यह जानने की कोशिश की कि विभाग समय पर समस्याओं का समाधान कर रहा है या नहीं। राहत की बात यह रही कि अधिकांश उपभोक्ताओं ने शिकायतों के निवारण को लेकर संतुष्टि जताई।

PunjabKesari

 

हालांकि निरीक्षण के दौरान जहां कहीं कामकाज में ढिलाई नजर आई, वहां मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का समाधान तय समय सीमा के भीतर किया जाए।

ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में अधिकतम 2 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 4 घंटे के भीतर बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!