1 जून को लॉन्च होगी नई औद्योगिक नीति, किसानों और उद्योगपतियों दोनों को मिलेगा लाभ : राव नरवीर सिंह

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 May, 2026 06:03 PM

new industrial policy to be launched on june 1 benefits both farmers and indust

हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अन्य राज्यों से बेहतर नई औद्योगिक नीति लेकर आ रही है। यह नीति 1 जून को गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लॉन्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस नई नीति का लाभ केवल उद्योगपतियों को ही नहीं, बल्कि उद्योगों के लिए अपनी जमीन उपलब्ध करवाने वाले किसानों को भी मिलेगा।

राव नरवीर सिंह गुरुवार को वीर सावरकर जयंती के अवसर पर वीर सावरकर उद्यान, रेवाड़ी में अखंड भारत द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रेवाड़ी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता से उनका नाम हटाए जाने के सवाल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों के चलते उनका नाम बदला गया। हालांकि उन्होंने किसी का नाम लिए बिना संकेतों में अपनी बात रखी। 

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने पहले रेवाड़ी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता के लिए राव नरवीर सिंह का नाम घोषित किया था, लेकिन बाद में आदेशों में बदलाव करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई।

इस घटनाक्रम को लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा गुरुग्राम को भूमाफियाओं द्वारा “नींबू की तरह निचोड़ने” संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राव नरवीर सिंह ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत सोच है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद गुरुग्राम का चहुंमुखी विकास हुआ है और प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है।

बावल और धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुई आगजनी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों में फायर स्टेशन नहीं हैं, वहां जल्द ही नए फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार औद्योगिक सुरक्षा को लेकर गंभीर है और उद्योगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना उसकी प्राथमिकता है। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के सवाल पर राव नरवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। 

उन्होंने कहा कि आज भारत की विदेश नीति और प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं, जो देश की बढ़ती वैश्विक ताकत को दर्शाते हैं। विकास कार्यों के दौरान लगातार हो रही वृक्षों की कटाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होता है वहां कुछ पेड़ कटते हैं, लेकिन सरकार का प्रयास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का है।

कार्यक्रम में भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली सहित कई पदाधिकारियों की अनुपस्थिति समारोह में चर्चा का विषय बनी रही।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!