Edited By Isha, Updated: 28 May, 2026 12:40 PM

बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी रोकने के लिए पुलिस ने प्रत्येक गौपालक का रिकॉर्ड तैयार किया है। गांवों, पशु पालकों की मैपिंग की गई है। पुलिस की विशेष टीमें अगले तीन
फरीदाबाद: बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी रोकने के लिए पुलिस ने प्रत्येक गौपालक का रिकॉर्ड तैयार किया है। गांवों, पशु पालकों की मैपिंग की गई है। पुलिस की विशेष टीमें अगले तीन दिन तक अलर्ट पर रहेंगी। ड्रोन के जरिये जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में भी गौकशी पर पहरा रहेगा। नूंह की 80% आबादी मुस्लिम है। वहीं, 860 और फरीदाबाद में 1 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
दरअसल, पुलिस ने हर गांव और गौपालक की मैपिंग की है। फोटो व वीड़ियो के जरिये गायों का डेटा तैयार किया गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी के सभी उतार-चढ़ाव पर विशेष नाकेबंदी की गई साथ ही टोल प्लाजाओं पर प्रत्येक गाड़ी की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने 26 ऐसे गांव भी चिन्हित किए हैं जहां गोकशी करने का रिकॉर्ड रहा है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें ड्यूटी पर रहने को कहा गया है। एसपी डॉ. अर्पित जैन बताते हैं, 'एडिशनल एसपी वाईवीआर शशि शेखर को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। सभी डीएसपी और एसएचओ को अगले तीन दिन तक विशेष निगरानी के लिए फील्ड में रहने को कहा गया है।