बीरेंद्र सिंह की हुड्डा को सलाह, कांग्रेस न छोड़ें, छोड़ें तो भाजपा में आएं

Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2019 02:03 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पी.एम. मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाकर राष्ट्र को परिभाषित किया है। साथ ही उन्होंने पूर्व सी.एम. भूपेंद्र हुड्डा को कांग्रे

जींद (जसमेर): पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पी.एम. मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाकर राष्ट्र को परिभाषित किया है। साथ ही उन्होंने पूर्व सी.एम. भूपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस न छोडऩे की सलाह दी है और कहा है  कि अगर वह कांग्रेस छोड़ते हैं तो भाजपा में आ जाएं। 

बीरेंद्र सिंह 16 अगस्त को जींद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की आस्था रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  जब बीरेंद्र सिंह से सवाल किया गया कि वह 40 साल कांग्रेस में रहे, तब कांग्रेस में कभी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने पर विचार हुआ या नहीं तो बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में इस पर कभी विचार ही नहीं हुआ। पूर्व सी.एम. भूपेंद्र हुड्डा को लेकर एक सवाल के जवाब में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हुड्डा उनके भाई हैं और कभी वह हुड्डा को राजनीति में आगे करते थे। बाद में हुड्डा नेता बन गए और अब उन्होंने हुड्डा को यह सलाह दी है कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ें। 
प्रदेश में जिस भी पूर्व सी.एम. ने कांग्रेस छोड़ी, उसका बिस्तर गोल हो गया। खुद अपना जिक्र करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने ने भी 1995 में कांग्रेस तिवारी बनाई थी लेकिन जनता ने कांग्रेस तिवारी से कहीं ज्यादा पसंद पुरानी कांग्रेस को किया जबकि कांग्रेस उस समय बहुत बदनाम हो चुकी थी। मजाकिया अंदाज में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और मजबूत विपक्ष के लिए भी भाजपा को ही कुछ करना होगा। रैली में शाह को 90 किलो से ज्यादा वजन की भाजपा सदस्यता अभियान के फार्मों से तोला जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!