काम खत्म कर घर जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jun, 2022 06:15 PM

bike riders going home after finishing work were hit by a car one died

करनाल जिले के गांव ददहेड़ी में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया...

करनाल : करनाल जिले के गांव ददहेड़ी में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मृतक के भाई ने बताया कि वह दोनों काम खत्म करके वापस अपने घर पर आ रहे थे। मोटरसाइकिल को उसका भाई जगीर सिंह चला रहा था। वह उसके पीछे बैठा हुआ था। जब वह गांव पतनपुरी के सामने पहुंचे तो कार गलत साइड से आई और बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह साइड में गिर गया और उसका भाई जगीर सिंह मोटरसाइकिल सहित कार की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान जगीर सिंह की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!