विज को नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, CM सैनी, खट्टर और बड़ौली होंगे शामिल

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Feb, 2025 12:29 PM

big meeting of bjp in delhi after notice was issued to vij

हरियाणा के सीएम सैनी और अनिल विज में सब कुछ ठीक नहीं है। सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अब दोनों नेताओं के बीच खटपट उजागर हो गई।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सीएम सैनी और अनिल विज में सब कुछ ठीक नहीं है। सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अब दोनों नेताओं के बीच खटपट उजागर हो गई। अब सीएम नायब सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी करने पर अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने उनसे 3 दिन में जवाब मांगा है। हालांकि अनिल विज हरियाणा में नहीं हैं। 

उधर मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से अनिल विज के मामले में बात करेंगे। चर्चा है कि बड़ौली ने सैनी की सहमति के बाद ही विज को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, नायब सैनी, मनोहर लाल खट्‌टर और मोहन लाल बड़ौली शाम को होने वाली भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग में भी शामिल होंगे।

जानें नोटिस में क्या लिखा

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने विज को यह नोटिस भेजा है। इसमें कहा है कि 'दिल्ली में चुनाव के दौरान इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने ये बयान दिए हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आपसे अपेक्षा करते हैं कि 3 दिन में आप इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण दें।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!