भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत को दी बधाई, कहा– हरियाणा के लिए गर्व की बात

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Nov, 2025 01:54 PM

bhupinder singh hooda congratulated cji surya kant oath ceremony profile

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत को पदभार संभालने पर बधाई दी और इसे हरियाणा के लिए बड़े गर्व की बात है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने रोहतक स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत को पदभार संभालने पर बधाई दी और इसे हरियाणा के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जस्टिस सूर्यकांत हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं।

SIR पर बोले हुड्डा – पारदर्शिता हो, पात्र व्यक्ति को मिले अधिकार

SIR (Special Identification Register) को लेकर हुड्डा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में अवश्य होना चाहिए। किसी की गलत तरीके से वोट न कटे। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए सेकंड B.L.O. (ऑब्जर्वर) भी तैयार किए हैं। पार्टी कार्यकर्ता अधिक सतर्कता के साथ प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। B.L.O. पर किसी भी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए। बंगाल में ऐसी गड़बड़ियों के कारण आत्महत्याओं जैसे दुखद मामले सामने आए, ऐसा नहीं होना चाहिए

चंडीगढ़ मसले पर हरियाणा का हक: हुड्डा

चंडीगढ़ स्थानांतरण के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि सरकार अनावश्यक भ्रम फैला रही है। उन्होंने पूछा कि इस विषय पर चर्चा शुरू किसने की थी? हुड्डा ने स्पष्ट कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का पूरा हक है। सरकार इस विषय को राजनीतिक भ्रम पैदा करने के लिए इस्तेमाल न करें। 

किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि  किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही। कई इलाकों में जलभराव की समस्या से किसान परेशान हैं। ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री किया जाना चाहिए।

अभय चौटाला को नसीहत

इनेलो नेता अभय चौटाला पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा बोले कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने में कोई हर्ज नहीं।

कांग्रेस पोस्टर विवाद पर बोले हुड्डा

कांग्रेस के पोस्टर-पॉलिटिक्स पर जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि जब पार्टी का कोई कार्यक्रम होता है तो सभी नेताओं के पोस्टर लगते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी कोई मतभेद नहीं है। पोस्टर लगना संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!