लोकगायक राजेश सिंहपुरिया के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

Edited By Updated: 22 Nov, 2016 05:11 PM

bhiwani  singer  nephew

भिवानी रोहतक मुख्य मार्ग पर बीती देर रात को सड़क हादसे में हरियाणवी लोकगायक राजेश सिंहपुरिया के 24 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। अजय नामक युवक अपनी बाइक से भिवानी से रोहतक...

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी रोहतक मुख्य मार्ग पर बीती देर रात को सड़क हादसे में हरियाणवी लोकगायक राजेश सिंहपुरिया के 24 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। अजय नामक युवक अपनी बाइक से भिवानी से रोहतक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खरक के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली से उसकी टक्कर हो गई, इस हादसे में राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बहरहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई आरंभ कर दी है।


जिला सामान्य अस्पताल में शव के साथ पहुंचे हरियाणवी लोकगायक राजेश सिंहपुरिया ने बताया कि उसका भतीजा अजय बीती रात करीबन साढ़े आठ बजे भिवानी से रोहतक की तरफ बाइक से जा रहा था कि गांव खरक के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली उसके सामने आ गई। दोनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजय ने मौके पर ही दम तौड़ दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने अजय के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ भी लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!